मुजफ्फरनगर:- मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जौहरा गांव के जंगल में स्थित सैनी समाज के देवस्थान के समीप रविवार को ग्रामीणों ने 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। मृतक की शिनाख्त दूधाहेड़ी गांव निवासी अश्विनी राठी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था। वह शनिवार की रात अपने घर से निकला था। शराब के नशे में देवस्थल से टकराकर उसकी मौत हुई होगी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मारपीट का आरोपित गिरफ्तार मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मंसूरपुर में मारपीट कर जान से मारने की धमकी के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंसूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नावला कोठी के समीप से मारपीट कर धमकी देने के आरोपित नावला गांव निवासी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है।