मुजफ्फरनगर:- पुरकाजी में आबकारी निरीक्षक संजय कुमार ने कार सवार युवकों को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि दिल्ली के मोहल्ला मारुति गली, थाना हरिदास नगर, नजफगढ़ के निवासीगण संदीप पुत्र नरेश पांचाल, अक्षय पुत्र कृष्णकुमार, सुभाष पुत्र सतबीर सिंह व लव खुराना पुत्र महेंद्र खुराना मकान नंबर B-1 विश्वास पार्क, थाना उत्तम नगर, बिंदरपुर तथा कमल राजपूत पुत्र कुन्तीलाल निवासी मकान नंबर 14/1 सदर थाना माखी, जिला उन्नाव को अवैध शराब के साथ गिरफ़्तार किया। बताया कि इनके पास से प्रतिबंधित अग्रेजी शराब के ब्रांड हिस्किन क्राफ्ट की दो बोतल तथा आठ बोतल बीयर की मिली। सभी आरोपितों को रात धमात पुल के पास से गिरफ़्तार किया। बताया कि रविवार को सभी का चालान कर दिया गया। मायके मिलने पहुंची विवाहिता व पति से मारपीट मुजफ्फरनगर, जेएनएन। प्रेमी संग पुरकाजी स्थित मायके में मिलने आई युवती पर स्वजन ने हमला बोल दिया। मौक़े पर हंगामा हो गया तथा मारपीट में दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। हरिनगर गांव निवासी युवती ने क्षेत्र के गांव निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों ओर के परिवार में संबंध ख़राब चल रहे थे। दोनों पक्षों के बीच हालात सामान्य होने पर रविवार को युवती पति संग मायके आ गई। किसी बात को लेकर स्वजन ने पति-पत्नी व साथ आए मेहमानों पर हमला बोल दिया। मौक़े पर लोगों की भीड़ जुट गई। मारपीट में दोनों ओर से दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की भीड़ थाना परिसर में जुट गई। ज़मीन विवाद में पिटे मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पुरकाजी क़स्बे में रविवार सुबह ज़मीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मोहल्ला जाटान निवासी इदरीश और आबिद को गिरफ़्तार कर उनका चालान कर दिया।