मुजफ्फरनगर:-भोपा कस्बे के भोकरहेड़ी बाज़ार में डेयरी संचालक ने निजी चिकित्सक पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी पर लाया गया। भोकरहेड़ी निवासी डा. विजय कुमार मोरना में जानसठ मार्ग पर क्लीनिक चलाते हैं। सोमवार शाम वह भोकरहेड़ी बाज़ार में स्थित डेयरी पर दूध लेने गये थे। आरोप है कि चिकित्सक के डेयरी संचालक पर रुपये उधार हैं, जिसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गयी। डेयरी संचालक ने चिकित्सक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल चिकित्सक को सीएचसी पर पहुंचाया। कस्बे के भीम आर्मी संगठन ने घटना पर रोष जताते हुए आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
0 Comments