मुजफ्फरनगर:-सिसौली में भौराकलां पुलिस ने थाने के टाप टेन अपराधी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। भौराकलां थानाध्यक्ष नवीन भाटी ने बताया कि पुलिस बल शिकारपुर ईदगाह रोड पर चेकिंग कर रहा था। उसी समय संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस के तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद हुआ। उसने अपना नाम मोहसिन पुत्र जिन्ना निवासी शिकारपुर बताया। उसके खिलाफ थाना भौराकलां में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।