मंसूरपुर में चंडीगढ़ से मौसी के यहां जन्मदिन में आए युवक का शव मंगलवार शाम मनव्वरपुर गांव के रजवाहे से बरामद हुआ। स्वजन बिना कार्रवाई के शव ले गए। मनव्वरपुर गांव के रजवाहे में मंगलवार शाम एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव रजवाहे से निकलवाया। युवक की पहचान चंडीगढ़ के रामदरबार फेस एक मकान नंबर 35 निवासी विक्की वाल्मीकि पुत्र राजकुमार के रूप में हुई। कार्यवाहक थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि विक्की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर गांव में अपनी मौसी के यहां जन्मदिन पर आया था। वह दोस्तों के साथ जानसठ क्षेत्र में रजवाहे में नहाने गया था। पुलिस ने बताया कि उसने शराब पी रखी थी और नहाते समय रजवाहे के पानी में बह गया। साथ आए दोस्त उसकी घटनास्थल के समीप बाग में तलाश करते रहे। स्वजन बिना कानूनी कार्रवाई किए शव को साथ ले गए।