मुजफ्फरनगर :-  गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल गांधी कालोनी के बाहर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने थाना सिविल लाइन से लेकर बचन सिंह कालोनी पुलिया तक मार्ग का नाम गुरुनानक मार्ग रखा और उसका लोकार्पण किया।

मार्ग के उद्घाटन कार्यक्रम में मंगलवार को ज्ञानी हरजीत सिंह ने अरदास कर व प्रसाद बांटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि तीन साल पूर्व राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने घोषणा की थी कि गांधी कालोनी की सभी सड़कों का नाम महापुरुषों व संतों के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने अपने वायदे को पूरा कर दिखाया। मंगलवार को सिविल लाइन थाने से बचन सिंह कालोनी की पुलिया तक मार्ग का नाम गुरुनानक मार्ग रखा। राज्यमंत्री ने मार्ग पर लगाए गए गुरु नानकदेव के नाम के पत्थर का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में सभासद प्रेमी छाबड़ा, विवेक चुग, हाउसिग सोसायटी के चेयरमैन पवन छाबड़ा का सहयोग रहा। कार्यक्रम में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़, सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, सरदार त्रिलोचन सिंह मान, सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, चरणजीत सिंह, जगदीप सिंह, हरजीत सिंह गोराया, हरप्रीत सिंह (सन्नी), जगप्रीत सिंह, कुलबीर सिंह ग्रोवर, जीतेंद्र दीप सिंह सिडाना, रवींद्र सिंह गंभीर, जसबीर सिंह, हरजीत सिंह चावला, सुखबीर रावल, ज्ञानी जोगा सिंह, ज्ञानी हरजीत सिंह, जसविदर सिंह बग्गा, इकबाल नारंग, महेंद्र जीत सिंह बेदी आदि उपस्थित रहे।

राज्य मंत्री के सामने दारोगा पर लगाए आरोप 

मुजफ्फरनगर :- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल सोमवार देर शाम हरिद्वार जाते हुए पुरकाजी बाइपास पर ब्रज किशोर गुप्ता के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर रुके, जहां भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। व्यापारियों ने अभिनंदन के लिए समय मांगा, जिसे मंत्री ने स्वीकार कर लिया। कपिलदेव के सामने लोगों ने क़स्बा इंचार्ज की शिकायत कर क़स्बे हो रही लगातार चोरियों को लेकर रोष प्रकट किया। आरोप लगाया की दारोगा बेवजह वाहनों के चालान काटकर लोगों को परेशान करता है। मंत्री ने अफ़सरों से घटनाओं के राजफाश और दारोगा की लापरवाही को लेकर नारा•ागी जताई। इस दौरान संजय वर्मा, अनूप गोयल, निर्दोष जैन, मनोज जोधा, संदीप गोयल, डा. ओपी गौतम, रेवती रमण, मयंक गोयल, सुशील वर्मा, रेवती रमन व अर्चित सिघल आदि मौजूद रहे।