मुजफ्फरनगर :- बुढ़ाना तहसील के बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार आठवें दिन भी जारी है। तहसील में भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार व तहसीलदार न्यायिक के न्यायालय का बहिष्कार कर रखा है। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को संघर्ष समिति की एसडीएम अरुण कुमार से वार्ता हुई। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को बताया कि चुनाव आदि में लगे होने से विभिन्न कार्यो में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में 100 से ज्यादा फाइलों को निस्तारण हुआ है। वार्ता के दौरान एसडीएम ने तहसीलदार को भी अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बालियान, महासचिव विश्वास त्यागी, अवध गर्ग, ओमपाल सिंह, अभिषेक, शोसिंह, विपिन व अनिल आदि मौजूद रहे।

0 Comments