मुजफ्परनगर :- बुढ़ाना कस्बे के बड़ा बाजार निवासी पंकज संगल की स्प्लेंडर बाइक रविवार को दोपहर में घर के सामने खड़ी थी। इसी दौरान कोई चोर बाइक ले गया। काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। जब पास की दुकान में लगे कैमरे का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो चोर बाइक ले जाता हुआ नजर आ रहा है। कैमरे में चोर दूसरी बाइक में भी चाबी लगाकर चोरी करने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। मुकदमे में वांछित गिरफ्तार
मुजफ्परनगर:- सिखेड़ा क्षेत्र के सिखरेड़ा भगवानपुरी गांव निवासी अर्जुन उर्फ काला पुत्र जनेश्वर गांव की लड़की को भगा कर ले गया था। लड़की पक्ष ने अर्जुन के खिलाफ थाने पर मुकदमा लिखा रखा था। पुलिस को काफी समय से अर्जुन की तलाश थी। एसआइ ब्रजभूषण शर्मा ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
0 Comments