मुजफ्परनगर :- 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को चयनित किया गया है। इसमें डीएम चंद्रभूषण सिंह भी चयनित हुए हैं। सम्मान समारोह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ में होगा, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते सम्मान समारोह में पुरस्कारों का वितरण नहीं होगा। डीएम को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न जल्द प्रेषित किया जाएगा।

करंट की चपेट में आने से क्लीनर की मौत

मुजफ्परनगर, जेएनएन। जालौन निवासी पप्पू ट्रक पर क्लीनर था। रविवार सुबह वह सूजड़ू चुंगी पर ट्रक पीछे करा रहा था। उसी समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसके साथी पप्पू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिस्टल संग युवक का वीडियो वायरल



मुजफ्परनगर :- मीरापुर में इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में कार चालक पिस्टल लिए हुए है तथा कुछ लोग कार को घेरकर विरोध करते दिख रहे हैं। कार के पीछे मीरापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रशांत गुर्जर का पोस्टर लगा है। कार चालक लोगों पर पत्थर फेंकने का आरोप लगा रहा है। कार में चालक समेत तीन लोग बैठे हुए हैं। चालक अपने हाथ में पिस्टल लिए है। वीडियो बना रहा युवक कार चालक पर गुंडई दिखाने का आरोप लगा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कटाक्ष कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन दिनभर वीडियो के बारे में जानकारी जुटाता रहा। शाम को पुलिस ने इस वीडियो को बिजनौर जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र का बताया। दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार




मुजफ्परनगर :- मीरापुर पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपित का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले एक गांव निवासी महिला के साथ देवल गांव निवासी धर्मवीर पुत्र रामलाल ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपित धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया। युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज






मुजफ्परनगर :- मीरापुर के भुम्मा गांव निवासी महिला लोकेश पत्नी नरेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती रात उसके गांव का ही मंजीत उर्फ घोलू पुत्र सुनील कुमार अपने साथी रूपेश के साथ मिलकर उसकी पुत्री का अपहरण करके ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। बाजार में खड़ी बाइक चोरी, चोर कैमरे में कैद