मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के अकबरगढ़ गांव निवासी विनोद ने पुलिस को सूचना दी कि बदमाशों ने उसका अपहरण करके महाबलीपुर गांव के जंगल में ईख के खेत में बांध रखा है। पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को मुक्त कराया। पूछताछ में पीड़ित ने अपने सालों पर अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि साले कुलदीप से रुपये उधार ले रखे हैं। रुपये न देने पड़े, इसीलिए साले को फंसाने का षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने विनोद व उसके साले का चालान कर दिया है। क्लीनर की हत्या का आरोप, प्रार्थना-पत्र दिया
0 Comments