मुजफ्फरनगर
। खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती के आपरेशन के नाम पर अवैध रूप से उगाही का खेल पकड़ा गया था। चिकित्सा प्रभारी ने प्रकरण की रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी है। सीएमओ स्तर से मामले में जांच कमेटी का गठन होगा, जो एक-एक बिदु की पड़ताल करेगी। उसके बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पिपलहेड़ा गांव निवासी दीपक कुमार की पत्नी का 24 दिसंबर को आपरेशन से प्रसव हुआ था। उसके गांव की आशा ने आपरेशन के नाम पर स्वजन से 7,000 रुपये लिए थे, जिसे जच्चा-बच्चा वार्ड में चिकित्सकीय स्टाफ को देने की स्वीकारोक्ति की थी। पीड़ितों ने हंगामा किया था। ताज्जुब यह है कि अवैध उगाही का खेल पकड़ में आने के बाद भी आशा को नहीं हटाया गया है। विभागीय अधिकारी मामले की लीपापोती में लगे हैं।
0 Comments