Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

EXCLUSIVE: जून 2021 में ही तय हो गया था विराट कोहली का भविष्य, जानिए क्या था पूरा मामला

 



नई दिल्ली:- जब  नौ सितंबर को सबसे पहले यह लिखा कि अक्टूबर नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाला टी-20 विश्व कप विराट कोहली का इस फार्मेट में कप्तान के तौर पर आखिरी विश्व कप हो सकता है और इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (बीसीसीआइ) के पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा हुई है तो सबने आधिकारिक तौर पर इसको नकारा लेकिन अब बीसीसीआइ ने भी मान लिया कि छह महीने से टीम इंडिया के भविष्य पर चर्चा हो रही थी।

बीसीसीआइ के सचिव जय शाह ने विराट के विश्व कप के बाद टी-20 कप्तानी छोड़ने के बाद कहा कि हमारे पास टीम इंडिया के लिए स्पष्ट योजना है। कार्यभार को ध्यान में रखते हुए विराट ने टी-20 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। मैं पिछले छह महीने से विराट और टीम के नेतृत्व को लेकर बात कर रहा हूं। विराट भारतीय टीम के साथ एक खिलाड़ी और सीनियर सदस्य के तौर पर जुड़े रहेंगे। हालांकि जय ने पहले कहा था कि जब तक टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर रही है तब तक कप्तानी में बदलाव का सवाल ही नहीं उठता। एक कप्तान के रूप में कोहली का सभी प्रारूपों में प्रभावशाली रिकार्ड है।

लेकिन सच्चाई ये है : पहले बीसीसीआइ के पदाधिकारी कुछ भी आधिकारिक बयान दे रहे थे लेकिन सच्चाई ये है कि विराट की कप्तानी में 2017 में चैंपियंस ट्राफी, 2019 में वनडे विश्व कप और इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल हारने से बीसीसीआइ के पदाधिकारी बिलकुल खुश नहीं थे। जुलाई की शुरुआत में मुंबई में बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल की बैठक में इस पर लंबी चर्चा हुई थी। बीसीसीआइ और टीम इंडिया के बीच में सेतु का काम करने वाले एक अधिकारी ने टीम के अंदर चल रहीं गतिविधियों को लेकर बाकायदा इनपुट दिए थे।लेकिन सच्चाई ये है : पहले बीसीसीआइ के पदाधिकारी कुछ भी आधिकारिक बयान दे रहे थे लेकिन सच्चाई ये है कि विराट की कप्तानी में 2017 में चैंपियंस ट्राफी, 2019 में वनडे विश्व कप और इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल हारने से बीसीसीआइ के पदाधिकारी बिलकुल खुश नहीं थे। जुलाई की शुरुआत में मुंबई में बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल की बैठक में इस पर लंबी चर्चा हुई थी। बीसीसीआइ और टीम इंडिया के बीच में सेतु का काम करने वाले एक अधिकारी ने टीम के अंदर चल रहीं गतिविधियों को लेकर बाकायदा इनपुट दिए थे।

Post a Comment

0 Comments