खतौली के गणेश गार्डन में मंगलवार को आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग को सम्मान मिला है। जनता के वायदों को पूरा किया गया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास को प्राथमिकता दी है। कोरोना महामारी में गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है। कहा, पूर्व की सरकारों ने जनता के धन को लूटा, जबकि भाजपा सरकार ने यह धन विकास पर लगाया। पहले अपराधीकरण को बढ़ावा मिला था, लेकिन भाजपा सरकार में प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगा है। कहा, प्रदेश में जल्द चुनाव होने हैं। आपको अच्छे शासक का चुनाव करना है। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि बुद्धिजीवियों से कुछ सीखने को मिलता है। 1962 की लड़ाई में जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे। उनके भारत-चीनी भाई के कथन से चीन ने भारत की भूमि कब्जाई थी। भाजपा ने कारगिल युद्ध में एक इंच भी जमीन नहीं जाने दी। कहा, वंदे मातरम के नारे अमेरिका व लंदन तक लग रहे हैं। अफगानिस्तान में महिलाओं व युवतियों पर अत्याचार हो रहा हैं, जबकि भारत में उन्हें सम्मान और सुरक्षा दी जा रही है। क्षेत्रीय संयोजक अशोक बाटला, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला संयोजक भूदेव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, विस्तारक ह्दयेश कुमार ने विचार रखे। अमित जैन, मनोज राठी, वीरेंद्र चौहान, पंकज भटनागर व मोहित जैन मौजूद रहे।

0 Comments