मुजफ्फरनगर:- खतौली में नेशनल हाईवे पर भैंसी कट के निकट स्वजन के आने के इंतजार में खड़े एक व्यक्ति से वैन सवार बदमाश हथियारों के बल पर बीस हजार रुपये व मोबाइल लूटकर भाग गए। वहीं, सद्दीकनगर मोहल्ले में महिला व उसकी बच्ची को बंधक बनाकर बदमाश नगदी लूट ले गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।
रतनपुरी क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी सलीम पुत्र यामीन ट्रक चालक है। सलीम शनिवार देर रात मंगलौर से रोडवेज बस से लौट रहा था। चालक ने नेशनल हाईवे स्थित एक होटल पर बस को रोका। सलीम ने यहां से उसे ले जाने के लिए स्वजन को फोन किया। स्वजन के आने के इंतजार में हाईवे पर भैंसी गांव कट के पास खड़ा हो गया। इसी दौरान वैन सवार बदमाश उसके पास रुके और हथियारों से आतंकित कर जंगल में ले गए। बदमाश उससे बीस हजार रुपये व मोबाइल लूटकर भाग गए। उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, पर वे हाथ नहीं लगे।

0 Comments