Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

बायोडीजल के नाम पर चल रहा अवैध तेल का कारोबार

 

बायोडीजल के नाम पर जानसठ क्षेत्र मे चल रहा अवैध तेल का कारोबार



मुजफ्फरनगर:- जानसठ क्षेत्र में बायो डीजल के नाम पर क्षेत्र में अवैध तेल का व्यापार चरम सीमा पर हो रहा है। इन बायो डीजल के पंप वाहनों के साथ लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इन पंपों पर पूरी तरह से अवैध रूप से डीजल व पेट्रोल सरेआम बेचा जा रहा है। इन पंपों से अधिकारियों को लाखों की कमाई है। इसके चलते इन पर लगाम नहीं लग पा रही है।

तहसील क्षेत्र में बायो डीजल के नाम पर अवैध तेल का व्यापार दिनों दिन फलता-फूलता जा रहा है। इन पंपों पर बिना किसी मानक के डीजल व पेट्रोल बेचा जा रहा है। देखने को तो इन पंपों पर तेल देने के लिए मशीन भी लगी हुई हैं, लेकिन अधिकतर पर वह केवल एक डब्बे से अधिक नहीं है। पंप संचालक बड़े-बड़े ड्रम में तेल रखकर केवल तेल नापने के कुप्पों से तेल देते हैं। न ही इन कुप्पों पर नाप-तौल विभाग की मुहर लगी है और न ही इनका कोई मानक है। आरोप है कि आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की सरपरस्ती में इनका संचालन हो रहा है। इन पंपों के कारण लाखों रुपये महीने की अवैध कमाई हो रही है, जिसके चलते इन पर लगाम नहीं लग पा रहा है। तहसील के आपूर्ति कार्यालय पर यह पंप संचालक दिनभर मंडराते दिखाई देते हैं। गांव गढ़ी, तिसंग, भलेड़ी, जटवाड़ा, ककरौली समेत क्षेत्र में कई दर्जन अवैध बायो पंप लगे हुए हैं। आपूर्ति निरीक्षक जानसठ अनिल कुमार से इस बारे में बात की तो उन्होंने बायो डीजल का नाम सुनते ही फोन काट दिया।





हादसे में हुई थी दो की मौत

कुछ दिन पहले भोपा क्षेत्र के गांव रुड़कली में एक बायो डीजल के पंप पर आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य झुलस गए थे। उस समय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के सभी बायो डीजल पंपों को बंद करा दिया था, लेकिन कुछ समय बाद यह सुचारु से फिर से चलने लगे। एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें भी इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। वह खुद ही इन पंपों पर कार्रवाई करेंगे।

Post a Comment

0 Comments