Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पारुल और दिव्यांशी विजेता

 




मुजफ्फरनगर:- मोरना क्षेत्र में सामाजिक वानिकी प्रभाग, जिला खेल कार्यालय एवं जिला युवा कल्याण विभाग ने गंगा संरक्षण एवं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत पांच किलोमीटर की पुरुष व महिला क्रास कंट्री एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह, प्रधानाचार्य फूलचन्द्र व कबड्डी संघ के जिला सचिव रामपाल सिंह ने पीएचसी मोरना से हरी झंडी दिखाकर किया। पुरुष क्रास कंट्री पांच किलोमीटर दौड़ में पारुल गोस्वामी प्रथम, जानिस्टर द्वितीय, अजय राजपूत तृतीय, राकी व यश चतुर्थ तथा चीता पांचवें स्थान पर रहे। वहीं अमन राठी, सन्नी, रवि, आयुष, अनुज आदि ने भी प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में दिव्यांशी प्रथम, नव्या द्वितीय, नेहा तृतीय, वर्षा चतुर्थ, अविका पंचम स्थान पर रही तथा साक्षी, इशिका, रश्मि, सुमन, खुशी ने सांत्वना पुरस्कार जीता। वहीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में गोला फेंक में नवीन प्रथम, कलीम द्वितीय, पारूल तृतीय स्थान पर रहे। लम्बी कूद में अंतिम प्रथम, शुभम शर्मा द्वितीय, विपिन तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वामी आनन्दवेश महाराज, आचार्य इंद्रपाल आर्य, जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन कुमार, युवक मंगल दल ब्लाक अध्यक्ष ओमेश्वर, पीआरडी ब्लाक कमांडर राजबीर सिंह, राजकुमार, हरेंद्र, काशीराम व नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। - - - -





मेले की तैयारी शुरू

पुरकाजी : जीटी रोड पर पीएचसी के बाहर वर्षो से लगने वाले मेले को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

गोगा जाहरवीर मंदिर पर बुधवार से तीन दिवसीय मेला शुरू होना है। पुजारी सुरेश भगत ने बताया कि मेले को लेकर दूर-दराज से आए दुकानदार अस्थायी दुकानें सजाने में लगे हैं।

Post a Comment

0 Comments