मुजफ्फरनगर:-गरीबों के निवाले को राशन विक्रेता हजम कर रहे हैं। वितरण में धांधली हो रही है। एसडीएम सदर ने इसे गंभीरता से लेते हुए चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। साथ ही आठ दुकानदारों को नोटिस जारी किया है।
एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए राशन डीलरों पर नजर रखा जा रही है। निगरानी समिति की रिपोर्ट में कई राशन विक्रेताओं की अनियमितताएं सामने आई हैं। जिस पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि दुकान पर सूचनाओं का प्रदर्शन नहीं करने और बिक्री अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर गांव खतौली में राशन विक्रेता रूकमदीन, संधावली के इकबाल हैदर, लकड़संघा के संजीव शेरवाल, कसौली से शिवकुमार व कमलेश, कबीरपुर से हीना, शेहरनगर से सानिया चौधरी, सरवट से प्रभा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इनके साथ ही घोर अनियमितता मिलने पर गांव शेरनगर के विक्रेता सतपाल, कस्बा चरथावल के देशराज, गांव मांडला के संदीप व भैसरहेड़ी के राशिद की दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य एक माह की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। इसके साथ ही बीते दिनों बरला और सैदपुरकलां में अवैध बायोपंप संचालित मिला था, जिस पर पंप मालिक ज्ञान सिंह और सेल्समैन विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। - - - - मारपीट में युवती घायल
रतनपुरी : सठेड़ी गांव निवासी धर्मवीर पुत्र सोनवीर ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका पड़ोसी से छह माह पहले झगड़ा हुआ था, जिसमें अभियोग पंजीकृत हुआ था। इसी को लेकर मंगलवार को नेहा, अन्नू, ज्योति पुत्री परदेसी उनके भाई बिट्टू ने उसकी बहन बबीता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने रतनपुरी थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

0 Comments