जानसठ कोतवाल डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस रविवार को सालारपुर रजवाहे के पास चैकिंग कर रही थी। तभी दो युवक एक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फॉयरिंग करते हुए फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करके एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा खेतों से फरार हो गया। दबोचे गए बदमाश की शिनाख्त नजरू उर्फ नजर अब्बास पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी गांव तिस्सा थाना भोपा के रूप में हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि नजरू की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक, एक स्कूटी बरामद की गई हैं। इसके अलावा आरोपी ने एक कटा हुआ चेचिस और तीन फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद कराई है। पुलिस ने दावा किया कि पकडा गया बदमाश एक शातिर किस्म का वाहन चोर है। उस पर जनपद के विभिन्न थानों समेत बिजनौर में भी एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। उसका फरार साथी अंबर निवासी चितौड़ा की पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
0 Comments