Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले में 17419 लाभार्थियों को लगी कोरोना वैक्सीन की डोज

 




जिले में सोमवार को टीकाकरण अभियान में 17419 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई। अब डेट डयू होने के कारण दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी हैं।



मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमएस फौजदार ने बताया कि जिले में कुल 17419 लाभार्थियों ने बनाए गए 76 कैंपों पर पहुंचकर अपना कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि इनमें से 11856 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज और 5563 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।

सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सभागार में अध्यक्ष सुगंध जैन और महासचिव ब्रिजेंद्र सिंह मलिक की देखरेख में 18 से 45 वर्ष के अधिवक्ताओं को कोविड वैक्सीनेशन कराया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने वैक्सीनेशन में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा वैक्सीनेशन कराया। महासचिव इस दौरान ब्रिजेंद्र सिंह मलिक ने सभी अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने की अपील करते हुए देश हित में कोरोना संक्रमण को शून्य कराने में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा। इस अवसर पर सुगंध जैन अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन, अशोक कुशवाह, योगेंद्र मित्तल, राज सिंह रावत, सतेंद्र कुमार रामवीर सिंह, प्रवीण खोकर, आदेश सैनी, राकेश पाल, सुधीर गुप्ता, मुरारीलाल व सोनू कुमार आदि अधिवक्ता का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments