Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

मान-सम्मान के लिए खुद को अन्दर से मजबूत बनाये और हर मुश्किल का डट कर मुकाबला करेंः-डीएम

 महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है:
महिलायें स्वयं में एक शक्ति है और अपने सम्मान की रक्षा के लिए स्वयं तैयार रहना चाहिए:-सीडीएम










हरदोई (सहीक खान) मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत देहात कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने महिला संगठनों की पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से फीटाकाट कर किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अपने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा और महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति अभ्रद व्यवहार करने वाले लोगों के के विरूद्व सख्त कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जायेगा। उन्होने कहा कि महिलायें एवं बालिकायें अपने मान-सम्मान के लिए खुद को अन्दर से मजबूत बनाये और हर मुश्किल का डट कर मुकाबला करें।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने कहा कि महिलाएं व बालिकायें अपने को असुरक्षित महसूस न करें और किसी प्रकार की परेशानी होने पर 112 पुलिस, 1090 महिला हेल्प लाइन या पास के थाने से तत्काल संपर्क करें और परेशान करने वालों के विरूद्व एफआईआर दर्ज करायें। उन्होने कहा कि जनपद में महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सादी वर्दी में महिला व पुरूष पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपने सम्बोधन मंे कहा कि महिलायें स्वयं में एक शक्ति है और उन्हें अपने सम्मान की रक्षा करने के लिए स्वयं तैयार रहना चाहिए और हर बुराई का कड़ाई से विरोध करें। उद्घाटन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव, सीओ सिटी राजीव जायसवाल, थानाध्यक्ष देहात कोतवाली सहित भारी संख्या महिलायें एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
Attachments area






 

Post a Comment

0 Comments