Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

मुजफ्फरनगर में मिले 75 कोरोना संक्रमित, 55 हुए ठीक, जिले में 431 एक्टिव केस बाकी, नयी मंडी में आज कहर टूटा

 मुजफ्फरनगर। जिले में आज कोरोना वायरस के 75 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि आज 55 को कोरोना की जंग जीतने के बाद कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में 431 एक्टिव केस रह गये है। आज कई दिन बाद कोरोना संक्रमण के बडी संख्या में मामले सामने आने से हडकम्प मच गया। सबसे ज्यादा 12 संक्रमित नईमंडी क्षेत्र में मिले है, जबकि थाना सिविल लाइन में भी तीन पुलिसकर्मी संक्रमित पाये गये। एकता विहार व केशवपुरी में छह-छह कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि पुलिस लाइन में एक संक्रमित मिला है।








अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि आज 1669 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है, जिसमें 75 कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। इनमें सरकारी लैब के पांच, रेपिड एंटीजन टेस्ट के 66, ट्रनेट के दो, अन्य जनपद के दो सैंपल शामिल है। आज 55 कोरोना मरीज ठीक भी हुए है, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक जिले में 5176 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं और अब 431 एक्टिव केस रह गये है।





आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजो में सबसे ज्यादा 12 नईमंडी क्षेत्र में मिले है, जबकि थाना सिविल लाइन के तीन पुलिसकर्मी भी संक्रमित पाये गये है। इसी प्रकार पुलिस लाइन से भी एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला, इसके अलावा साउथ भोपा रोड से दो, सुभाषनगर से दो, आर्यपुरी से एक, आनंदपुरी से एक, ब्रहमपुरी से एक, जाट कालोनी से एक, प्रेमपुरी से दो, आदर्श कालोनी से एक, भावनापुरम से एक, खालापार से एक, मानसरोवर कालोनी से एक, जाट कालोनी से एक, द्वारिकापुरी से एक, मोतीमहल से एक, बचन सिंह कालोनी से एक, प्रेमपुरी से दो, ब्रहमपुरी से एक, आवास विकास कालोनी से एक, हरिवृदावन सिटी से एक, जनकपुरी से एक, एकता विहार से छह, केशवपुरी से छह, जिला चिकित्सालय से एक, सरवट से एक, साउथ कृष्णापुरी से एक, आदर्श कालोनी से एक, सुरेन्द्र नगर से एक, मिमलाना से एक, सहावली से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है, इसी प्रकार खतौली से एक, भूड से एक, फुलत से एक, कवाल जेल से दो, मीरांपुर से एक, जंधेडी से एक, किथौडा से एक, बुढाना से एक, सफीपुर पट्टी से एक, जागाहेडी से एक, हरसौली से एक, मोरना के नंगला गांव से एक, चोरावाला से एक, भंडूर से एक, आदमपुर से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।


Post a Comment

0 Comments