Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद में 321765 वाहनों पर लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

 जनपद में 321765 वाहनों पर लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट


मुजफ्फरनगर। सरकार के नए नियमों के तहत जिले में 321765 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाई जाएगी। अब वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र भी तभी जारी होगा, जब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी होगी। सोमवार को इससे छूट मिलने के कारण पंजीयन करने वालों की संख्या एआरटीओ कार्यालय पर ज्यादा रही।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनीत मिश्रा ने बताया कि अब सभी को अपने वाहन पर थर्ड रजिस्ट्रेशन मार्क सहित हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगानी अनिवार्य होगी। किसी वाहन को फिटनेस प्रमाण पत्र सभी दिया जाएगा, जब उस पर यह प्लेट लगी होगी। एआरटीओ कार्यालय में विभिन्न कार्य के लिए आने वाले आवेदन पत्रों जिसमें पता परिवर्तन, पंजीयन का नवीनीकरण व अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि से संबंधित काम अब रोक दिए गए है। इसके लिए एचएसआरपी जरूरी है। भले ही आपके पास दोपहिया वाहन हो या फिर चारपहिया वाहन, लेकिन आपको तीन महीने में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवानी होगी। साथ ही कलर कोड स्टिकर्स भी इस्तेमाल करने होंगे।

डीलर लगवाएं एचएसआरपी

ये नंबर प्लेट ऑटोमोबाइल डीलर्स द्वारा ही लगाए जाएंगी। जिस कंपनी का वाहन है, उसी कंपनी के डीलर से संपर्क कर यह प्लेट बनवाई जाएगी। इसके लिए चार पहिया वाहन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये एवं दोपहिया वाहन के लिए 300 रुपये से शुरू है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए राज्य के एचएसआरपी के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। एआरटीओ विनीत मिश्रा ने बताया कि अगले तीन महीने में कुल 321765 वाहनों पर ये प्लेट लगानी होगी।

कैसी होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स एक क्रोमियम बेस्ड होलोग्राम होता है। यह होलोग्राम एक स्टीकर होता है, जिस पर वाहन के इंजन और चेसिस नंबर होते हैं, यह नंबर पेंट और स्टीकर से प्रेशर मशीन के जरिए लिखा जाता है। प्लेट पर एक तरह का पिन होगा जो आपके वाहन से जुडे़गा। यह पिन एक बार आपके वाहन से प्लेट को पकड़ लेगा तो यह दोनों तरफ से लॉक होगा, किसी से खुलेगा नहीं।

जिले में वाहनों की संख्या

दोपहिया वाहन- 286446

कार- 24292

बस- 825

ट्रक- 10202

-------------------

कुल- 321765


Post a Comment

0 Comments