Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

बुढ़ाना कोतवाली में 11 सिपाही आये 4 गये

 बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बीती शुक्रवार की देर रात बुढ़ाना कोतवाली से 4 सिपाहियों को हटाते हुए अन्य 11 सिपाहियों को तैनात किया है। मिली जानकारी के मुताबिक रिट सेल मुजफ्फरनगर से महिला कांस्टेबल ऋचा, सीसीटीएनएस सेल से महिला कांस्टेबल कविता, अपराध शाखा विवेचना सेल मुजफ्फरनगर से महिला कांस्टेबल शोभा, महिला थाना मुजफ्फरनगर से महिला कांस्टेबल सुमन और जूली, शहर कोतवाली से हैड कांस्टेबल सतीश कुमार, पुलिस लाइन से जीप चालक सतीश‌ राघव, कांस्टेबल सोनू सिरोही, फुगाना से कांस्टेबल मौहम्मद इरफान, शाहपुर से कांस्टेबल रजनेश, भोपा से संदीप कुमार और मनोज कुमार को बुढ़ाना कोतवाली में तैनात किया है जबकि बुढ़ाना कोतवाली में तैनात कांस्टेबल शिव कुमार को चरथावल, अजय कुमार को मंसूरपुर, अंकुर मलिक को फुगाना और विरेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा है।



Post a Comment

0 Comments