Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षक इनोवेशन अवॉर्ड से सम्मानित



मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार करने के लिए आदर्श शिक्षक हरेंद्र कुमार सहायक अध्यापक को श्री अरविद सोसायटी द्वारा प्रशंसा पत्र देकर टीचर इनोवेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। सभी नवाचारों से बीआरसी बुढ़ाना पर सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। शून्य निवेश नवाचार से शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर बढ़ाने में सहायक है। अरविद सोसाइटी द्वारा देश के सभी विद्यालय में नवाचार को पहुंचाया जाता है। जीएलपी में उत्कृष्ट कार्य करने पर हरेंद्र कुमार को सहायक शिक्षा निदेशक सहारनपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, यदि शिक्षक के योगदान को सम्मान व सहयोग मिले तो शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं। आदर्श शिक्षक हरेन्द्र कुमार द्वारा विकास क्षेत्र में ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम को संचालित करने में बीआरपी के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Post a Comment

0 Comments