मुजफ्फरनगर, जेएनएन। डीएवी इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता
का शनिवार को समापन हुआ। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य ने सम्मानित
किया। कॉलेज में चल रही तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन
किलोमीटर दौड़ में कुनिका प्रथम व ज्योति द्वितीय रही। पांच हजार मीटर में
तुषार तोमर, विवेक व सचिन विजयी रहे। 110 मीटर में शहावेज, मुजम्मिल व
आयुष, जूनियर वर्ग में 3000 मीटर में अश्विना कश्यप, तनु व शिवानी, 100
मीटर में सोनम, दीपा व सीमा देवी, विजयी रही। इसके अलावा अन्य
प्रतियोगिताओं में भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के
समापन अवसर पर नागेंद्र, विकास शर्मा, रोहित कैशले, मनोज कुमार, हंस कुमार
आदि मौजूद रहे।

0 Comments