Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

मुजफ्फरनगर में नवजात को जन्म देते ही मां की मौत, अस्पताल में जमकर हंगामा

 



मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला की प्रसव के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया लेकिन वे नहीं मानें।

जानकारी के अनुसार भोपा स्थित आदर्श हॉस्पिटल में थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा निवासी महिला शवाब जेहरा को मंगलवार शाम प्रसव के लिए भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि रात के समय महिला को प्रसव पीड़ा हुई।




परिजनों ने दूसरे हॉस्पिटल में ले जाने की बात कही, लेकिन डॉक्टर नहीं माने। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, जिसमें महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन महिला की तबीयत खराब हो गई।

अचेत अवस्था में महिला चिकित्सक ने मुजफ्फरनगर ले जाने के लिए कहा। मुजफ्फरनगर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने वापस भोपा पहुंचकर अस्पताल में महिला का शव रख हंगामा किया, और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और परिजनों को समझाया लेकिन वे नहीं मानें।पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments