Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

विकास कार्यों के लिए आई निधि खर्च करने में अब तक फिसड्डी हैं मुजफ्फरनगर के ये विधायक, जानें किसने मारी बाजी

 



मुजफ्फरनगर। शासन से आयी डेढ डेढ करोड की निधि को विकास कार्यों पर खर्च करने में मीरापुर से विधायक चंदन सिंह चौहान व पुरकाजी विधायक अनिल कुमार सबसे आगे है। इन दोनों ने क्रमश:1.45 करोड व 1.47 करोड की निधि खर्च कर दी है जबकि सदर क्षेत्र से विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा करीब 9.14 लाख और खतौली से विधायक विक्रम सैनी के द्वारा करीब 96.72 लाख की निधि खर्च की गई है। बुढाना से विधायक राजपाल बालियान और चरथावल से विधायक पंकज मलिक ने प्रस्ताव तो दे दिए है लेकिन इनके निर्माण कार्यों के प्रस्ताव का अभी एस्टीमेट भी नहीं बन पाया है।

शासन स्तर से डेढ डेढ करोड की विधायक निधि को आए काफी समय हो गया है। सदर क्षेत्र से विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा 9.14 लाख से चार निर्माण कार्य कराए है। वहीं खतौली विधायक विक्रम सैनी के द्वारा 96.72 लाख की निधि से आठ निर्माण कार्य कराए गए है। मीरापुर क्षेत्र से विधायक चन्दन सिंह चौहान के द्वारा 1.45 करोड की निधि से 16 निर्माण कार्य कराए गए है।

पुरकाजी क्षेत्र से विधायक अनिल कुमार के द्वारा 1.47 करोड की निधि से 14 निर्माण कार्य कराए गए है। बुढाना विधायक के द्वारा 5 और चरथावल विधायक के द्वारा 9 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव दिए गए है। इन निर्माण कार्यों का अभी तक एस्टीमेट नहीं बन पाया है। जिस कारण दोनों विधायकों के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पायी है। वहीं एमएलसी वंदना वर्मा के द्वारा अभी तक निर्माण कार्यों के लिए कोई प्रस्ताव डीआरडीए में नहीं दिया गया है।

प्रमोद कुमार यादव, परियोजना निदेशक
“प्रस्ताव सभी विधायकों के प्राप्त हो गए है। बुढाना विधायक राजपाल बालियान और चरथावल विधायक पंकज मलिक के निर्माण कार्यों का एस्टीमेट नहीं बन पाया है। विधायक पंकज मलिक ने अपनी निधि से दो गंभीर बीमारी के लिए भी पैसा दिया है।”

Post a Comment

0 Comments