Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

मुजफ्फरनगर में पुलिस चौकी में ही झगड़ा, एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित किए कईं पुलिसकर्मी सस्पेंड

 



मुजफ्फरनगर। लापरवाही और भ्रष्टाचार पर सख्त कदम उठाते हुए एसएसपी ने आज देर रात बागोवाली चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्यवाही से पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया है। एसएसपी की इस कडी कार्यवाही से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि आज बागोवाली चौकी के बाहर दो पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में ही जमकर तू-तू मैं-मैं होती रही, जिसकी वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जैसे ही यह मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तत्काल इसकी जांच कराई और इस मामले में बागोवाली चौकी प्रभारी नीरज कुमार, सब इंस्पेक्टर धर्मवीर कर्दम व आरक्षी प्रवीन कसाना की संलिप्तता पाये जाने पर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही करते हुए तीनों को सस्पेंड कर दिया।

बताया जा रहा है कि आपसी झगडे के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से ही पैसे ले लिये थे और उन्हें चौकी पर समझौता कराने के लिये बुलाया था, लेकिन वह समझौता करने के लिये राजी नहीं थे और इसी बात को लेकर उनमें बहस हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद एसएसपी ने सख्त एक्शन ले लिया।

Post a Comment

0 Comments