Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड में टावरों से 4जी मशीने चुराने वाले गिरोह का मुजफ्फरनगर निवासी मास्टर माइंड गिरफ्तार, हुए सनसनीखेज खुलासे

 



उत्तरकाशी. उत्तरकाशी पुलिस ने बीटीएस 4जी मशीन चोरी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यूपी का रहने वाला आरोपी हैदराबाद में एलईडी की दुकान में लैबलिंग व पैकेजिंग का काम करता है। उसके खिलाफ दिल्ली, टिहरी और उत्तरकाशी के विभिन्न थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं।

एसपी अर्पण यदुवंशी ने बुधवार को बताया कि जिले में बीटीएस 4जी मशीन के चोरी प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी आहिल मलिक पुत्र अमिरुद्दीन मलिक (25), मुजफ्फरनगर को पुलिस टीम ने बीती मंगलवार की रात मनेरा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे मोबाइल, चिप आदि की अच्छी जानकारी थी। फिर उसे पता चला कि मोबाइल टावरों में एक बीटीएस मशीन होती है, जो अच्छे दामों में बिक जाती है।





बीटीएस मशीनों की चोरी करने के लिए उसने अन्य अभियुक्तों को पैसे का लालच देकर अपने साथ चोरी करने के लिए शामिल किया था, जिसके लिए उसने उन्हें एडवांस पैसे भी दिये थे। उनके द्वारा कुछ मशीनें चोरी कर ली गई थी, लेकिन इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वह अपने किसी दोस्त के साथ देहरादून घूमने आया था।

इस दौरान वह उत्तरकाशी भी घूमने आ गया, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध दिल्ली, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी के थाना धरासू एवं पुरोला में चोरी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रकाश राणा, दीपक, नीरज शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments