Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

बडी खुशखबरीः सहारनपुर, मुजफ्फरनगर ओर मेरठ के यात्रियों को सुपरफास्ट ट्रेन की सौगात, सिर्फ 3 घंटे में पूरा होगा सफर

 





सहारनपुर. सहारनपुर को दिल्ली के लिए मिली सुपर फास्ट ट्रेन, नौ से चलेगीसहारनपुर, 7 सितंबर (वार्ता) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर के लोगों की मांग को पूरा करते हुए सहारनपुर से दिल्ली के लिए नई सुपर फास्ट ट्रेन की सौगात दी है।

सहारनपुर के स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी ने आज बताया कि ट्रेन नंबर 20412-20411 सहारनपुर-दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस नौ सितंबर से शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन सहारनपुर से नौ सितंबर की शाम सवा सात बजे चलेगी। यह मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और गाजियाबाद स्टेशनों पर रूकेगी और 10 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी और दिल्ली से 10 सितंबर की सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर सहारनपुर के लिए रवाना होगी और यहां दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी।

Post a Comment

0 Comments