Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

मुज़फ्फरनगर के इस युवा ने नीट में हासिल की 280 वी रैंक, जिले की छाती चौड़ी

 



मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर के गांव कुटेसरा निवासी मो. अजीम ने NEET एग्जाम में आल इंडिया 280वी रैंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित कराया है। मो. अजीम ने नीट में 720 में से 690 अंक हासिल किये। दिल्ली के जामिया मिलिया से 12वीं पास आउट अजीम ने यह उपलब्धि कड़ी मेहनत के बाद हासिल की। अजीम की इस उपलब्धिक पर पिता इं.मो. ताजीम सहित पूरा परिवार बहुत खुश है।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी मास्टर खलील जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक पद से रिटायर हैं। मो. खलील इस समय जामे उल उलूम इंटर कालेज कोषाध्यक्ष हैं। बताते हैं कि उनके पौते मो. अजीम पुत्र मो. ताजीम को बचपन से ही डाक्टर बनने की ललक रही है। अजीम चिकित्सक बनकर गरीबों का मुफ्त इलाज करना चाहते हैं। इस इच्छा ने ही उन्हें परिश्रम के लिए प्रेरित किया। बताया कि उनका बेटा मो. ताजीम इंजीनियर हैं और ग्वालियर में तैनात है।

बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्हें दिल्ली बटला हाउस में शिफ्ट किया हुआ है। मो. खलील ने बताया कि अजीम ने जामिया से पढ़ाई की है। 12 वीं करने के बाद अजीम ने गढी पुख्ता निवासी डा. नवाज के स्टडी प्वाइंट से नीट एग्जाम की तैयारी के लिए गाइडेंस ली तथा आकाश से कोचिंग की। बताया कि अजीम ने नीट में 280वी रैंक हासिल की। अजीम की उपलब्धि पर पूरा परिवार खुश है।

Post a Comment

0 Comments