ब्लाक क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों को आकर्षक बनाया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर:-खतौली ब्लाक क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों को आकर्षक बनाया जा रहा है। विद्यालयों की दीवारें जागरूकता, कला, संस्कृति और महान विभूतियों की तस्वीरों से रूबरू करा रही हैं। रंगीन कलाकृतियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों में कलाकृतियों को देखकर ज्ञान बढ़ेगा और उनके जागरूकता आएगी। खंड विकास क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में सौंदर्यीकरण की दिशा में उनकी दीवारों पर रंगीन कलाकृतियां बनवाने का काम चल रहा है। स्कूलों की दीवारों पर महान विभूति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान रचयिता डा. भीमराव आंबेडकर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह आजाद की कलाकृतियां बनवाई गई हैं। इसके अलावा नारी सशक्तिकरण, सीमा पर लड़ते जवान, खेती-बाड़ी करते अन्नदाता, स्वच्छ पर्यावरण, पौधारोपण, सबको समान शिक्षा, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत जैसे स्लोगन लिखे हैं। इससे स्कूल आने वाले बच्चों में महापुरुषों की स्मृति ताजा होगी और उनका ज्ञान बढ़ेगा। ------------ बढ़ेगा ज्ञान, फैलेगी जागरूकता ग्राम पंचायत सचिव केपी सिंह का कहना है कि बच्चों का ज्ञान बढ़े, इसके लिए सरकारी विद्यालयों की दीवारों पर महापुरुषों और संस्कृति रंगीन कलाकृियां उकेरी गई है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे महापुरुषों, स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण, पौधारोपण, शिक्षा, संस्कृति से जुड़े चित्रों से रूबरू होगे। रंगीन कलाकृतियों से स्कूल आकर्षक लगेगे। विभाग की सराहनीय पहल प्रधान राजीव पाल, प्रदीप, सुंदर, राजीव, कुशलपाल आदि का कहना है कि खंड विकास विभाग की पहल सराहनीय है। रंगीन कलाकृतियां स्कूलों को आकर्षक बना रही हैं। दीवारों पर उकेरी गई महान विभूतियों, जागरूकता और संस्कृति की कृतियां लोगों और बच्चों को जागरूक करेंगी।