मुजफ्फरगनर:- ईंट भट्ठा कामगार यूनियन के पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं ने बुधवार को घोषित मजदूरी दर न मिलने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूनियन की ओर से कहा गया कि जनपद में ईंट भट्ठों पर उत्तर प्रदेश शासन की गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। सरकार की तय घोषित मजदूरी मजदूरों को नहीं दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने मजदूरों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। मजदूरों ने कहा कि महंगाई के दौर में उन्हें तय मजदूरी नहीं मिलने से परिवार के भरण-पोषण में दिक्कत हो रही है। इसके चलते आर्थिक तंगी गहरा गई है। वहीं यूनियन पदाधिकारियों और मजदूरों ने ओवरटाइम करा शोषण करने का ईंट भट्ठा मालिकों पर आरोप लगाया है। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि मजदूरों के उत्पीड़न, शासन की तय दर से मजदूरी भु्गतान न होना आदि समस्याओं को लेकर 30 मार्च को सहायक श्रमायुक्त को कार्यवाही को मांग-पत्र दिया गया था। उस पर कार्यवाही न होने का विरोध जताया। इस दौरान ईंट भट्ठा कामगार यूनियन पदाधिकारियों समेत मजदूरों ने सरकार की ओर से तय मजदूरी भट्टा मालिकों से दिलवाने की मांग की। इस दौरान उदयवीर, ओमकार व ओमपाल आदि शामिल रहे।

0 Comments