मोरना; भोपा मार्ग पर गन्ने से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में आपस में टकरा कर पलट गईं। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक किसान घायल हो गया। घायल को भोपा सीएचसी पर लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ासादात निवासी किसान अनिल और देवेंद्र गुरुवार देर रात में ट्रैक्टर ट्राली से चीनी मिल में गन्ने डालने जा रहे थे। ककराला के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में दोनों ट्रैक्टर की आपस में टक्कर हो गई और दोनों सड़क किनारे से पलट गए। हादसे में किसान अनिल ट्रैक्टर के नीचे दब गया। किसानों ने घायल को ट्रैक्टर के नीचे से निकलकर भोपा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।