
मुजफ्फरनगर:-खतौली में जानसठ रोड भूड़ स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का शाखा में स्टाफ कम है। इससे बैंक का कामकाज पटरी से उतरा हुआ है। बुधवार को बैंक में कैश न मिलने से ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। गुरुवार को ग्राहकों ने प्रदर्शन किया। कैशियर को बुलवाया गया। इसके बाद ग्राहकों को रुपये का लेनदेन का कार्य हो सका। शुगर मिल के सामने जानसठ रोड भूड़ पर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा है। बुधवार को शाखा पर ताला लटका रहा। गुरुवार को बैंक में स्टाफ नजर नहीं आया। ग्राहकों को कैश नहीं मिलने से मायूस होकर लौटना पड़ा। कैश नहीं मिलने से व्यापारी वर्ग को भी लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक के ग्राहक हरिओम टंडन, प्रदीप, हरीश, पप्पू, सोहन सिंह, गजे सिंह, रविंद्र सिंह, सतपाल, भूले सिंह, आदि ने कैश नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया और बैंक को खोलने की मांग की गई। कैशियर को बुलवाया गया। इसके बाद बैंक में ग्राहकों के रुपये के लेनदेन का कार्य हो सका। बैंक शाखा के सहायक प्रबंधक विवेक चंद्रा ने बताया कि बैंक में लगभग दस हजार ग्राहकों के खाते है। बैंक में स्टाफ कम है। प्रतिदिन बैंक खुलाता है। बुधवार को बैंक में वह अकेले थे। दो व्यक्ति कैश का लेनदेन कर सकते है। गुरुवार को ग्राहकों को कैश का लेनदेन किया गया है।
0 Comments