![]() |
| हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने थाने पहुंच अपराध से की तौबा |
मुजफ्फरनगर:-योगी सरकार-2 में भी अपराधियों में खौफ बरकरार है। बुधवार को शाहपुरमें शाहपुर थाना के बसीकलां गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर भाई नसीम व नईम गले में अपने नाम की तख्ती डालकर थाने पहुंचे। इसके बाद कान पकड़कर थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव के कार्यालय में पहुंचे। दोनों थानाध्यक्ष के समक्ष हाथ जोड़कर खड़े हो गए और भविष्य में आपराधिक कृत्य न करने की कमस खाई। थानाध्यक्ष ने कहा-यदि वे गैरकानूनी काम करेंगे तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों को हर 15 दिन बाद थाने पहुंचकर हाजिरी लगवाने को कहा। गौरतलब है कि योगी सरकार-1 में भी अपराधियों में पुलिस का खौफ था। अपराधियों ने तमाम थानों में पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले किया था। प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने के बाद फिर अपराधियों में पुलिस का डार पैदा होने लगा है।

0 Comments