मुजफ्फरनगर :- केंद्रीय रिजर्व पुलिस (केरिपु) बल के जवानों ने पुलिस के संग मिलकर जानसठ कस्बे समेत आसपास के देहात में फ्लैग मार्च कर लोगों को निर्भीक होकर चुनाव में वोट डालने की अपील की। कई दिन से केरिपु बल के जवानों ने कवाल में डेरा डाल रखा है।
चुनावों स्वतंत्र व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस व केरिपु बल के जवानों ने कस्बे समेत कई गांव में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च उत्तरी घटायन, दक्षिणी घटायन, मेहलकी, तिलौरा व बाजीदपुर आदि गांवों से होता हुआ कस्बे में आकर समाप्त हुआ। कस्बे में भी पूरे मुख्य बाजार से होकर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस व सुरक्षा बलों ने गांव के लोगों को निर्भीक होकर अपना मतदान करने की अपील की। उन्होंने मतदान के दौरान लोगों को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि किसी ने भी चुनाव में गड़बड़ करने की कोशिश तक की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। इस दौरान इंस्पेक्टर बीआर वर्मा, कस्बा चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
0 Comments