Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रत्याशी पर मुकदमा

 मुजफ्परनगर:- मीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रशांत गुर्जर ने चौरावाला गांव में जनसभा कर भीड़ जुटाई। उनके बोल भी बिगड़े। हिदू-मुस्लिम की बात करने और भीड़ जुटाने के आरोप में उनके खिलाफ ककरौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य एकत्र करने के बाद कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

चौरावाला गांव में शनिवार दोपहर को भाजपा प्रत्याशी प्रशांत गुर्जर के समर्थन में जनसभा हुई। शाम को उसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में प्रशांत गुर्जर सपा प्रत्याशी को मुस्लिम और बीजेपी को हिदू से जोड़ने की बात कर रहे हैं। अपनी जाति की भी बात करते हैं। यह भी कह रहे हैं कि वह अवतार सिंह की तरह नहीं भागेंगे, आपके ही बीच रहूंगा। वीर सिंह के आवास पर यह जनसभा हो रही थी। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हैं। वीडियो वायरल होने पर ककरौली थाने के एसआइ प्रदीप कुमार की ओर से प्रशांत गुर्जर निवासी राजनगर, गाजियाबाद और वीर सिंह समेत 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।


फोर्स ने किया पैदल मार्च

विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए सीओ सिटी कुलदीप कुमार और शहर कोतवाल आनंददेव मिश्रा ने रविवार को बीएसएफ, पीएसी और पुलिस के जवानों के साथ शहर में पैदल मार्च किया। चुनाव में शरारत करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। नागरिकों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। फोर्स ने देहात क्षेत्र में भी पैदल मार्च कर शरारती तत्वों को चेतावनी दी।

Post a Comment

0 Comments