वजीराबाद गांव निवासी श्यामरा की पत्नी 28 वर्षीय संगीता बीते मंगलवार की शाम मोबाइल चार्जर बिजली के बोर्ड से हटा रही थी। इसी बीच करंट का झटका लगने से झुलसकर जमीन पर गिर गई। पति श्यामरा महिला को सीएचसी ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की तीन छोटी बच्चियां हैं, जबकि पति श्यामरा मजदूरी करता है। मृतक महिला के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अधिवक्ता सहदेव मोनू, योगेश कुमार, राहुल कुमार, बालेंद्र व अनिल कुमार आदि ने एसडीएम जानसठ से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। स्वजन के पास आय के स्रोत नहीं हैं।
श्मशान की भूमि पर कब्जे का आरोप
संवाद सूत्र, बुढ़ाना : फुगाना थाना क्षेत्र के रायपुर अटेरना गांव में श्मशान घाट की भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए दलित समाज के लोगों ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। मांगों का ज्ञापन एसडीएम अजय कुमार को दिया।
ग्राम पंचायत रायपुर अटेरना के दलित समाज के लोग बुधवार को तहसील पहुंचे और गांव निवासी एक व्यक्ति पर श्मशान की भूमि कब्जाने का आरोप लगाया। भूमि कब्जाने के विरोध में तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। बताया कि श्मशान घाट की भूमि न मिलने के कारण अंतिम संस्कार करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का हल न हुआ तो बेमियादी धरना दिया जाएगा। दलित समाज के लोगों ने मांगों का ज्ञापन एसडीएम अजय कुमार को सौंपा। इस दौरान डा. जगबीर, मदन, हरबीर, मोहन, प्रवीण, प्रेम सिंह, राजेंद्र, नरेश व धर्मेद्र आदि मौजूद रहे।

0 Comments