प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को दिवाली का तोहफा दिया। आभासी कार्यक्रम के जरिए उन्होंने काशी को लगभग 700 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट काशी की नींव रखी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि काशी में जो भी हो रहा है वो बाबा विश्वनाथ की कृपा से हो रहा है। प्रधानमंत्री ने एक फिर लोगों से दिवाली केमौके पर स्थानीय उत्पादों का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी काशी थमी नहीं। यहां विकास कार्य नहीं रूका इसके लिए योगीजी की टीम को बहुत-बहुत बधाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी की बड़ी समस्या लटकते हुए बिजली के तारों की रही है, लेकिन आज काशी का बड़ा क्षेत्र इससे मुक्त हो गया है। उन्होंने वाराणसी में फ्लाट्स का संचालन चार गुना बढ़ने का भी जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने काशी के धान, फल-सब्जियों का विदेश में निर्यात होने पर गर्व जताया।

0 Comments