मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कस्बे की युवती ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि लावड़ क्षेत्र का युवक शादी न करने पर उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। उक्त युवक दो दिन पहले उनके घर पर बंदूक लेकर आया था और जान से मारने को कह रहा था। उसने फोन पर भी धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तमंचे के साथ दबोचा
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। थाना पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान सराफान मोहल्ले में गैस गोदाम के पास अफजाल पुत्र शादाब को रोका गया। उसके पास एक 12 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ कर उसका चालान किया है। मारपीट का आरोप
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। फहीमपुर खुर्द निवासी भंवर सिंह पुत्र ईश्वर दयाल ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग उनके घेर में आए और उसके पिता ईश्वर दयाल से गाली-गलौज की। विरोध करने पर उनसे मारपीट की। मामले की पमनावली चौकी पर शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। घर में घुसकर भैंसा चोरी
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। थाना क्षेत्र के जड़वड़ गांव निवासी किसान भूलेराम का घेर गांव की आबादी से बाहर है। बीते मंगलवार की रात में वह घेर में सोए हुए थे कि लगभग ढाई बजे उन्हें पशु खुल जाने का एहसास हुआ। वह जागे तभी चारपाई के पास खड़े चोर ने तमंचा दिखा कर चुप रहने को कहा। दो चोर भैंसा चोरी कर ले गए। कुछ देर बाद किसान के शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए तथा भैंसे के खुर व चोरों के पदचिह्न देखते हुए कांबिग करने लगे। सवेरे ग्रामीणों को मुझेड़ा गांव में बाईपास के पास गन्ने के खेत में खड़े पेड़ से जंजीरों में भैंसा बंधा मिला। पुलिस ने घटना की जानकारी की। अधिगृहीत भूमि के मुआवजे की मांग
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। बघरा ब्लाक के जागाहेड़ी के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अधिगृहीत भूमि के मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी जमीन को पानीपत-खटीमा राजमार्ग के लिए अधिगृहीत किया गया था। एडीएम वित्त एवं राजस्व सहारनपुर की कोर्ट में मामला विचाराधीन है। आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी जमीन का भी मुआवजा हड़पना चाहते हैं। सरकारी कर्मचारियों से उनकी साठगांठ है। उन्होंने सभी कागजात जिला और सहारनपुर प्रशासन को उपलब्ध करा दिए हैं, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। डीएम से मांग की कि जल्द मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही हलका लेखपाल को हटाने और मामले की जांच की मांग की। इस दौरान नरेश, मनोज, दुष्यंत, सावित्री, रामपाल, शकुंतला मौजूद रहे। भू-माफिया पर हो सख्त कार्रवाई

0 Comments