देशभर में मंगलवार को दशहरा और विजयादशमी का उत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया
गया। इस मौके पर सभी लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। विजयादशमी का
त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन भगवान राम ने लंका की लड़ाई में राक्षस रावण का वध किया था। इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था इसलिए इसे विजयादशमी के रुप में भी मनाया जाता है। महाराष्ट्र के मुंबई में धूमधाम से दशहरा मनाया गया। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा की धूम पूरे देश में है। लेकिन चंडीगढ़ में नजारा और भी रोचक है। इसकी वजह ये है कि यहां के धनास में दुनिया के सबसे बड़े रावण का दहन हुआ। इस रावण की ऊंचाई 221 फुट थी। मंगलवार को कई हजार लोग सुबह से ही रावण दहन स्थल पहुंचने लगे। आलम ये था कि सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।

0 Comments